मिर्जापुर, जनवरी 8 -- मिर्जापुर। चुनार नगर के बहरामगंज मोहल्ले के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवा कर अन्यत्र फेंकवा दिया। मोहल्ले में सफाई के बाद नाली के आसपास चूना का छिड़काव कराया गया। प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया है, जिससे अब लोगों को रात में अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा। वहीं, कटान से बचाव के लिए नगर पालिका प्रशासन प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का फैसला किया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर चुनार के बहरामगंज मोहल्ले के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को तीन दिसंबर के अंक में 'गंदगी बनी मेजबान, डरा रही गंगा कटान' शी...