बहरागोड़ा में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
घाटशिला, जून 29 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा सीएचसी अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत व्यापक और सराहनीय अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को इस घातक बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रखना है। स्वास्थ्य प्रबंधन की बेहतरीन कार्ययोजना के कारण इस महाअभियान के तहत क्षेत्र में कुल 220 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। जबकि सुदूर ग्रामीण इलाकों, ईंट-भट्टों और मुख्य मार्गों से दूर बसे टोलों में रहने वाले बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए 12 विशेष मोबाइल यूनिटों को भी मुहैया कराया गया है। इनके जरिए कुल मिलाकर लगभग 22,000 बच्चों को पोलियोग्रस्त होने से बचाने के लिए दो बूंद जिंदगी की खुराक दी जा रही है। यह भी पढ़ें- 7.61 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलियो रोधी खुराक, परिजन से भी दवा पिलाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.