घाटशिला, मार्च 2 -- बहरागोड़ा,संवाददाता। बहरागोड़ा दिशुबा जाहेरगाड़ में रविवार को आदिवासी विकास समिति एवं जाहेरगाड़ बाहा बोंगा कमेटी के तत्वावधान में 39वां बाहा बोंगा पर्व श्रद्धा एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह में विधि-विधान पूर्वक हुआ। शाम के समय कलाकारों ने आकर्षक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। पूरा वातावरण सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती और विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रो. श्याम मुर्मू और विश्वजीत ओझा उपस्थित हुए। अतिथियों ने पूजा स्थल पर नमन कर आशीर्वाद लिया। पाता नाच कमेटी के कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए ढोल-धमसा बजाया। इस अवसर पर कमेटी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.