बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
घाटशिला, मई 17 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने के उद्देश्य से शनिवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाह और डॉ उत्पल मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। वहीं दूसरी ओर समिति के सक्रिय सदस्यों सपन महतो, असित मिश्रा, पानसोरी हांसदा और परवेज आलम ने त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में निर्बाध बिजली, स्वच्छ पेयजल और नालों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। यह भी पढ़ें- आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं : एसडीपीओ जनसमस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.