घाटशिला, दिसम्बर 8 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा चौक में रविवार को स्व. द्विजेन कुमार षाड़ंगी (कुनु बाबू) की आदमकद मूर्ति का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस भावुक अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुंडा के पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, इसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के बाद मुख्य अतिथि सहित तमाम उपस्थित लोगों ने द्विजेन कुमार षाड़ंगी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही मंच पर सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उपस्थित सभी लोगों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। अर्जुन मुंडा ने कुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.