बहरागोड़ा के धानघोरी काजू जंगल में हाथियों का डेरा, ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत
घाटशिला, अप्रैल 29 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के धानघोरी काजू जंगल में एक दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के जमावड़े से मानुषमुड़िया और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। भोजन और पानी की तलाश में ये हाथी रात के समय मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर आ जाते हैं, जिससे न केवल जान-माल का खतरा बढ़ गया है, बल्कि किसानों की फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है और उन्हें सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, हाथियों को न उकसाने और रात के समय सड़क पर आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी है। प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए स्थानीय लोग फिलहाल सहमे हुए हैं और सतर्कता बरत रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.