बहरागोड़ा : छत से गिरकर पांच साल के मासूम की मौत
घाटशिला, मई 26 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में रविवार रात छत से गिरकर पांच साल के मासूम की मौत हो गई। घटना कुमारडूबी पंचायत के निरंजनपुर गांव की है। मृतक की पहचान उपेन मुंडा के पुत्र विद्युत मुंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार को आंधी-तूफान के बाद क्षेत्र में बिजली बंद हो गई थी। बिजली नहीं रहने के कारण पूरा परिवार घर की छत पर सोया हुआ था। आधी रात के दौरान विद्युत नींद से उठकर नीचे जाने लगा और इसी दौरान वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा: छत से गिरकर पांच वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार समेत पूरे गांव में शोक का लहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.