बहरागोड़ा में 60 लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- जमशेदपुर ग्रामीण पुलिस ने बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक पर छापेमारी कर एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने ओडिशा के पुरी निवासी पिन्कन स्वैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से 113 किलो गांजा भी बरामद किया है, जिसकी कीमत 60 लाख आंकी गई है। मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार से गांजा की तस्करी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने कलियाडिंगा चौक पर जांच शुरू की। इस बीच एक कार ओडिशा की ओर से आती दिखी। जब कार रोककर तलाशी ली गई तो इसमें बोरी में भरकर गांजा रखा हुआ मिला। कार चालक पिन्कन को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की。 यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कार से किया 113 किलो गांजा बरामदजमशेदपुर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.