घाटशिला, मार्च 26 -- बहरागोड़ा, संवाददता। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा के पानीपड़ा (नागुडसाई) गांव में आठ दिनों पहले स्वर्णरेखा नदी में मिले 227 किलो वजनी जिंदा बम को सेना के विशेषज्ञ बम निरोधक दस्ते ने बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया। इस दौरान जवानों को करीब 45 मिनट कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद फैला दहशत का माहौल विजयघोष में बदल गया। जानकारी के अनुसार, पूरी प्रक्रिया बुधवार की दोपहर करीब 12:30 से 1:15 तक चली। पांच से छह किलोमीटर दूर तक बम की आवाज गूंजी। इसमें सबसे बड़ी बात थी कि गांव में जो दूसरा बम मिला था, उसे लोग निष्क्रिय समझ रहे थे। लेकिन, जब सेना ने उसे जांच की और निष्क्रिय करने ले गये तो ‌वह भी जिंदा बम निकला। लोगों की माने तो उस बम का फ्यूज ग्रामीणों ने अंजाने में निकाल लिया था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।सुरक्षा को ले प्...