घाटशिला, मार्च 16 -- बहरागोड़ा।ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने गए बहरागोड़ा के एक छात्र के समुद्र में डूबने की हृदयविदारक खबर सामने आई है। बहरागोड़ा निवासी सत्यवान साव का 21 वर्षीय इकलौता पुत्र अनिमेष साव रविवार को समुद्र में नहाने के दौरान तेज लहरों की चपेट में आकर लापता हो गया। खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार अनिमेष साव भुवनेश्वर के खंडगिरी स्थित सोआ यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। रविवार सुबह वह अपने दो दोस्तों के साथ पुरी मंदिर जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन करने गया था। मंदिर दर्शन के बाद तीनों दोस्त समुद्र तट पर नहाने चले गए। इसी दौरान समुद्र की एक ऊंची और तेज लहर अनिमेष को गहरे पानी की ओर खींच ले गई, जिससे वह अचानक ओझल हो गया। ईधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.