बहरागोड़ा में राज्यपाल का आगमन कल, प्रशासन ने किया स्थल का निरीक्षण
घाटशिला, जून 9 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के होनहारों की हौसला अफजाई के लिए 10 जून को बहरागोड़ा देव वाटिका में आयोजित होने वाले 'प्रतिभा सम्मान समारोह' को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार शिरकत करेंगे। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सोमवार को प्रशासनिक और पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर घाटशिला के एसडीपीओ विकास आनंद लगुड़ी, अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने आयोजन स्थल के कोने-कोने की बारीकी से जांच की और सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात जवानों व कर्मियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।वहीं यह भी पढ़ें- 13 जून को जैनामोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.