घाटशिला, मई 2 -- बहरागोड़ा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) एवं झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रैली निकालकर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। नेताजी शिशु पार्क से उच्च विद्यालय चौक तक निकले इस आक्रोश मार्च में 'मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द करो' और '8 घंटे काम का अधिकार बरकरार रखो' जैसे नारों के साथ हजारों की संख्या में श्रमिक और किसान शामिल हुए। मुख्य वक्ता सुफल महतो ने शिकागो के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार 4 लेबर कोड, बीज-बिजली विधेयक और कॉर्पोरेट परस्त व्यापार समझौतों के माध्यम से मजदूरों और किसानों पर देश का सबसे बड़ा हमला कर रही है। यह भी पढ़ें- भाकपा मार्क्सवादी ने मनाया मजदूर दिवस उन्होंने आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.