बहरागोड़ा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने आपातकाल की वर्षगांठ पर जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि
घाटशिला, जून 28 -- बहरागोड़ा। झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में राजनीतिक और सामाजिक साथियों के साथ मिलकर आपातकाल (इमरजेंसी) की वर्षगांठ मनाई। जिसके तहत उन्होंने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. षाड़ंगी ने आपातकाल के उन काले दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का क्रूरतापूर्वक हनन किया गया था और लोकतंत्र को बंधक बना लिया गया था। इस स्मृति सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक रंजन सिंह, तपन कुमार ओझा, जितवाहन राउत, सुदीप पटनायेक, हुकुम महतो, विजय दत्त और बिजली आलम सहित कई प्रबुद्ध साथी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.