घाटशिला, जनवरी 28 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से बुधवार को बहरागोड़ा थाना पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस द्वारा 'एंटी क्राइम' चेकिंग अभियान चलाकर गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। साथ ही लापरवाह वाहन चालकों को जांच के दौरान पुलिस ने न केवल संदिग्धों पर नजर रखी, बल्कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी शिकंजा कसा। अभियान के दौरान कई ऐसे चालक पकड़े गए जो बिना हेलमेट और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे थे। पुलिस ने उदारता दिखाते हुए पहली बार सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा नियम तोड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र मे...