घाटशिला, मार्च 21 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को खुशियों का त्योहार ईद-उल-फितर पारंपरिक श्रद्धा, आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में रौनक रही, जहाँ हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश की अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। बहरागोड़ा स्थित ईदगाह मैदान, चिंगडा मस्जिद और मटिहाना मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ की अधिकता को देखते हुए प्रबंधकों ने नमाज को दो अलग-अलग जमातों में संपन्न कराया।वहीं बहरागोड़ा ईदगाह में नमाज का नेतृत्व मुफ्ती शाह आलम ने किया, जिन्होंने खुतबा पेश करते हुए शांति और मानवता का संदेश दिया। एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबादनमाज संपन्न होने के बाद मस्जिद परिसर 'ईद मुबारक' के नारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.