घाटशिला, अप्रैल 26 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार किया है। शनिवार को अंचल प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुआबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर छापेमारी कर अवैध बालू उत्खनन और परिवहन में लिप्त दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान एक अन्य ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार, मधुआबेड़ा घाट पर पिछले कई महीनों से बालू माफियाओं का वर्चस्व बना हुआ था। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यहां से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, बालू माफियाओं में हड़कंप सूचना के आधार पर शनिवार को टीम ने अचानक दबिश दी। छापेमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.