घाटशिला, अगस्त 21 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य कर्मचारियों को अग्निकांड जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए जागरूक करना तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण देना था।कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी शिवशंकर यादव ने किया। उनके साथ अग्निशमनकर्मी लोबिन मरांडी एवं प्रशिक्षक गौतम कुमार भी उपस्थित थे। अभ्यास के दौरान प्रायोगिक रूप से आग लगाकर आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक उपायों का प्रदर्शन किया गया। इसमें आग बुझाने की तकनीक, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल रहीं।मॉक ड्रिल में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने न केवल अग्निशमन उपकरणों को प्रत्यक्ष रूप से देखा बल्कि उनसे संबंधित तकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.