घाटशिला, अप्रैल 14 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा महाविद्यालय सभागार में आइक्यूएसी, एनएसएस और राजनीतिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार चंचल द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में कौशिक महतो, वी एम तिरु, पूनम कुमारी, बी बी आर नायक, राजीव प्रियदर्शन, समरेंद्र रंजन, तिलेश्वर रविदास एवं जितेंद्र कुमार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक, शैक्षिक और संवैधानिक योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया और भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा महाविद्...