घाटशिला, सितम्बर 22 -- बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत के बड़ापारुलिया गांव में रहने वाले गणेश मंगल और उनका तीन सदस्यीय परिवार एक जर्जर झोपड़ी में रहने को मजबूर है। मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करने वाले गणेश को आज तक न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है और न ही अबुआ आवास योजना का।बारिश के दिनों में उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। झोपड़ी में पानी भर जाने के कारण पूरे परिवार को रातभर जागकर गुजारना पड़ता है। गणेश मंगल का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया।उनका मिट्टी का बना पुराना घर इतना खराब हो चुका है कि बरसात के मौसम में उसमें पानी भर जाता है और घर के गिरने का डर हमेशा बना रहता है। घर की छत भी पुआल से बनी है, जिसमें घास उग चुकी है। गणेश ने सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.