बहरागोड़ा और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
घाटशिला, जून 23 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा मौजा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम एवं मिराकी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा मुख्य अतिथि तथा श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किए जाने के बाद थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशा नहीं करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.