घाटशिला, अप्रैल 17 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा के पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी से बुधवार की रात एक और विनाशकारी जिंदा बम मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में 'रेड अलर्ट' जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इससे डरे-सहमे ग्रामीणों को अब अपने ही घरों के पास मौत का साया नजर आने लगा है। पुलिस प्रशासन ने तत्काल घेराबंदी कर बम के पास सुरक्षा घेरा तो बना दिया है, लेकिन ग्रामीणों की यह मांग जोर पकड़ रही है कि पूरी नदी की विशेष जांच की जाए, क्योंकि पानी के भीतर ऐसे और भी विनाशकारी बम दबे हो सकते हैं। वहीं, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा है कि जब तक बम निरोधक दस्ता इसे डिफ्यूज नहीं कर देता, तब तक खतरा टला नहीं है। यह भी पढ़ें- झारखंड के इस इलाके में फिर मिला वर्ल्ड वॉर-2 का बम! सेना से मांगी गई मदद; मार्च में ही किए थे दो बम डिफ्यूज इस संबंध में व...