घाटशिला, मार्च 20 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी में मिली लोहे की वस्तु का खुलासा हो गया है। रांची से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने प्रारंभिक जांच के बाद एक शक्तिशाली जिंदा बम होने की पुष्टि की है। बता दें कि मंगलवार को पानीपड़ा गांव के पास यह बम मिला था, जिसे ग्रामीण द्वितीय विश्वयुद्ध का बता रहे थे। गुरुवार को जांच को पहुंचे दस्ते के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि बम काफी बड़ा और घातक है। इसकी गंभीरता को देखते हुए इसे सामान्य तरीके से नष्ट नहीं किया जा सकता। इसे निष्क्रिय करने के लिए उच्च स्तरीय तकनीकी कौशल की आवश्यकता है, जो केवल भारतीय सेना के पास ही उपलब्ध है।बम वाले स्थान की घेराबंदी, चौकीदार तैनात : इधर, बम की पुष्टि होने पर स्थानीय प्रशासन ने नदी में बम मिलने वाले स्थान की प...