घाटशिला, मार्च 18 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में मंगलवार को अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक भारी-भरकम लोहे की वस्तु मिली। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि यह लोहे की वस्तु द्वितीय विश्व युद्ध के समय का कोई जीवित बम का अवशेष हो सकता है। बताया जाता है कि प्रखंड की बोरागाड़िया पंचायत के पानीपड़ा-नागुडसाई स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर कुछ लोग अवैध रूप से बालू का उत्खनन खनन कर रहे थे, तभी जमीन के काफी नीचे किसी कठोर धातु के टकराने का अहसास हुआ। कौतूहलवश जब ग्रामीणों ने मिलकर उस जगह की पूरी खुदाई की, तो लोहे की एक विशालकाय और अजीबोगरीब वस्तु बाहर निकली। जैसे ही यह खबर फैली, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का मानना था कि बहरागोड़ा का इतिहास द्वितीय विश्व य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.