घाटशिला, दिसम्बर 23 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बरसोल थाना क्षेत्र के कदमडीहा चौक के पास माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सोमवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर बरसोल पुलिस व मजिस्ट्रेट के रूप में बहरागोड़ा सीओ राजाराम सिंह मुंडा की मौजूदगी में 2 किलो गांजा का पैकेट बरामद किया गया। इसमें शामिल व्यक्ति स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बरसोल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी (डब्ल्यूबी-49बी-0269) पर सवार होकर गांजा लेकर कहीं जा रहा है। सूचना मिलते ही बरसोल थाना के प्रभारी अभिषेक कुमार तथा मजिस्ट्रेट राजा राम सिंह मुंडा एक्शन में आ गए, तुरंत उक्त जगह पर बेरिकेडिंग की। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर स्कूटी को छोड़कर तुरंत खेत की ओर दौड़ने लगा। काफी अंधेरा होने के कारण पुलिस उक्त व्यक्ति को नहीं पकड़ सकी, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.