घाटशिला, सितम्बर 27 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में जमशेदपुर के मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसा झरिया मोड़ के समीप एनएच-18 पर हुआ। कार कोलकाता से जमशेदपुर जा रहा थी, तभी ट्रक से टकरा गयी। बताया जाता है कि मारुति स्विफ्ट कार (डब्ल्यू बी 51सी 7151) सवार देर रात कोलकाता से जमशेदपुर जा रहे थे। रात एक बजे कार झरिया मोड़ के पास पहुंची थी कि आगे चल रहे एक 14 चक्का ट्रक से जा टकरायी। इस घटना में कोलकाता के चक्रबाड़िया रोड निवासी चालक गणेश रॉय (50 वर्ष), जमशेदपुर के कदमा के प्रकृति बिहार की कुसुमिता पटनायक (55 वर्ष) व उनकी पुत्री मोनिका पटनायक (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गाड़ी के अंदर फंस गए। गैस कटर से काट सभी को निकाला गया : इधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानी लोग घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.