घाटशिला, फरवरी 27 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में पांच दिवसीय युवा मेला के तीसरे दिन मुख्य अतिथि मनोज गिरि ने युवाओं और आने वाली पीढ़ी को आविष्कारक बनने पर जोर दिया। कहा कि भारत प्राचीन काल में आविष्कारों की जननी था। बीच के दशकों में विदेशी वैज्ञानिकों ने वह स्थान ले लिया। आज के शिक्षकों, छात्रों को कुछ नया करने को प्रेरित करना है। कहा कि ज्ञान की कुंजी आज मुट्ठी में बंद है। बच्चे उस मोबाइल का सदुपयोग करें अन्यथा वे भटक सकते हैं। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सम्मानित अतिथि जगन्नाथ कुईला और विशिष्ट अतिथि सबिता दास ने मेला के आयोजन के लिए कमेटी का आभार जताया। इस पांच दिवसीय युवा मेले के चौथे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुक्रवार को युवा मेला का समापन रावण दहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.