घाटशिला, मार्च 22 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सासन गम्हरिया चौक के समीप एनएच-49 पर शुक्रवार को हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल काठुलिया कैमी निवासी चिंतामणि नायेक (चित्रा) का ओडिशा में इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार चिंतामणि नायेक शुक्रवार को अपने बड़े बेटे स्वपन नायक के साथ बाइक पर सवार होकर ओडिशा जा रही थीं। घर में छोटे बेटे की शादी की चर्चा चल रही थी और वे उसी के लिए लड़की देखने जा रहे थे। मां-बेटे के मन में सुनहरे भविष्य के सपने थे, लेकिन गम्हरिया चौक के पास काल बनकर आ रही एक मारुति बलेनो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चिंतामणि नायेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.