घाटशिला, मार्च 6 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस की तस्करी के आरोप में पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी शराफत खान को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से 2.5 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया, जिसे वह खपाने की फिराक में था। पुलिस ने बहरागोड़ा थाना में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना हानाबाउड़िया जंगल स्थित कच्ची सड़क के पास की है, जहां पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी शराफत खान, जो ग्राम चिंगडा निवासी है, उस पर लंबे समय से अवैध गतिविधियों और तस्करी के सिंडिकेट से जुड़े होने के संदेह में था। इस मामले की गहराई से जांच करने पर यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि इस गोरखधंधे में ग्राम चिंगडा के कुछ अन्य लोग भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। पुलिस अब उन सभी संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.