घाटशिला, मार्च 18 -- बहरागोड़ा। खुशियों और सुनहरे भविष्य के सपने लेकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने गए बहरागोड़ा के एक परिवार का चिराग बुझ गया है। बहरागोड़ा निवासी सत्यवान साव का इकलौता पुत्र अनिमेष साव (उम्र 22 वर्ष) जो रविवार को पुरी के समुद्र में नहाने के दौरान लापता हो गया था, उसका शव मंगलवार को बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, अनिमेष भुवनेश्वर स्थित सोआ यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। रविवार 15 मार्च की सुबह वह अपने दो दोस्तों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पुरी पहुंचा था। मंदिर में दर्शन के बाद सभी दोस्त समुद्र स्नान के लिए तट पर उतरे। इसी दौरान समुद्र की एक प्रचंड लहर अनिमेष को गहरे पानी में खींच ले गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डूबते समय अनिमेष ने बचाओ-बचाओ की आवाज भी लगाई, लेकिन लहरें इतनी तेज थीं कि पलक झपकते ही वह आंखों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.