घाटशिला, मार्च 14 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार देर शाम को अपहरण मामले में मुख्य आरोपी सागर दंडपात को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। इसके साथ पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नयाग्राम थाना अंतर्गत बारडीगा गांव का रहने वाला है। गुप्त सूचना और तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापा मारकर उसे दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कशाफलिया गांव निवासी ने थाने में एक लिखित आवेदन देकर अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी सागर दंडपाट का मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है। वहीं, बरामद पीड़िता को पुलिस संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। आरोपी के ...