बहरागोड़ा : दहकते अंगारों पर चलकर श्रद्धालुओं ने दिखाई शिवभक्ति, गाजन पर्व संपन्न
घाटशिला, जून 7 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड के झांझिया गांव स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने ऐतिहासिक शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय गाजन पर्व का श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में समापन हो गया। पर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था और समर्पण का परिचय दिया। कार्यक्रम के तहत दोपहर में सभी श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित तालाब में स्नान किया। इसके बाद मुख्य पुजारी सौरभ मिश्रा ने विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के उपरांत गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोषों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धा और विश्वास का अनूठा दृश्य देखने को मिला। यह भी पढ़ें- समाज में भाईचारा, सद्भाव को मजबूत करते हैं धार्मिक आयोजन कई श्रद्धालुओं ने पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के तहत अपनी जीभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.