बहरागोड़ा : ट्रांसफॉर्मर का तार जला, 60 घरों की बिजली गुल, मचा हाहाकार
घाटशिला, मई 21 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक बाबा चित्रेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में लगे 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर से निकलने वाला तार जल जाने के कारण दो दिनों से पूरे इलाके में अंधेरा पसर गया है। जिससे मंदिर परिसर समेत गांव के करीब 60 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। इस भीषण व उमस भरी गर्मी में बिजली गुल रहने से स्थानीय ग्रामीणों में हाहाकार मच गया है। गांव के घरों और दुकानों में लगी इनवर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो चुकी है जिसके कारण लोगों का दुकान एवं घर के अंदर बैठना भी दूभर हो गया है। स्थानीय ग्रामीण प्रियलाल लेंका, जयंत घोष, बृजेंद्र घोष, रवि शंकर दुबे, रतिकांत साहू, समु लेंका, विजय कुमार साहू, सौरभ शामल और पिंटू लेंका ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि दिन चढ़ते ही बढ़ती गर्मी बच्चों, महिलाओं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.