बहरागोड़ा : जलमीनार दो माह से खराब, पानी को भटक रहे ग्रामीण
घाटशिला, मई 21 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गांव के बगालडीही टोला में भीषण गर्मी के बीच पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यहां एकमात्र सोलर जलमीनार पिछले दो महीनों से खराब पड़ी होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक पानी की बुनियादी जरूरत के लिए लोग दूसरों के घरों पर निर्भर हैं। नहाने और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए उन्हें मजबूरन स्वर्णरेखा नदी का रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्हें यह भी पता नहीं है कि इस जलमीनार का निर्माण किस विभाग द्वारा कराया गया था। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में मधुआबेड़ा गांव के बगालडीही टोला में गहराया जल संकट, ग्रामीणों ने लगाई जलमीनार मरम्मत की गुहार जलमीनार में किसी भी जगह पर बोर्ड नहीं लगाया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.