घाटशिला, जून 3 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुड़ाकाटी चौक के समीप एनएच-18 पर मंगलवार की शाम को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मुड़ाकाटी गांव निवासी सावना सोरेन (उम्र 50) को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। जिसके बाद इलाज के दौरान बहरागोड़ा सीएचसी में उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सावना सोरेन सड़क पार कर नहाने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग सड़क पर ही लहुलुहान होकर गिर पड़े और वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन ने ली एक की जान, एनएच-80 पर ग्रामीणों का हंगामा वहीं, घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित और ...