बहरागोड़ा: मुटूरखाम में हाथियों ने गरमा धान और चना की फसल को नष्ट किया
घाटशिला, मार्च 31 -- बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मुटूरखाम पंचायत के मुटूरखाम गांव में पिछले एक सप्ताह से जंगली हाथियों के ऊपद्रव से किसान त्रस्त हैं। विगत रात्रि छह हाथियों के एक दल ने रात भर खेतों में खड़ी गरमा धान और चना की फसल को खाकर और पैरों से रौंद कर नष्ट किया। वहीं मंगलवार की सुबह में भी एक हाथी ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। किसान हाथियों को खदेड़ने में परेशान रहे। वन विभाग हाथियों को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में नाकाम है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों के मुताबिक इस गांव में हाथियों ने करीब 20 एकड़ खेत में खड़ी गरमा धान और चना की फसल को बर्बाद किया है। जानकारी के मुताबिक हाथियों ने टेंपा हेंब्रम, चूड़िया हेंब्रम, गुंद्रा हेंब्रम, महेंद्र हेंब्रम, जुगल हेंब्रम समेत अन्य कई किसानों के खेतों में खड़ी गरमा धान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.