घाटशिला, मार्च 7 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9 का अंतिम परीक्षा आयोजित हुई। इस अवसर पर परीक्षा देने आये छात्र-छात्राओं के कुछ अभिभावक सुजीत दत्त,मंटू सीट, पुलकेश दास, प्राबिन दास,नरेंद्र साहू आदि ने कुछ बाहरी छात्रों को स्कूल परिसर में बुरखा पहनकर घुसते हुए पकड़ा। जब उक्त छात्र- छात्राओं से एडमिट कार्ड की मांग की गई तो उन्होंने दिखाने से मना कर दिया। शक होने पर अभिभावक ने उन सभी बच्चों के साथ स्कूल परिसर में घुस गए। स्कूल परिसर में शिक्षकों द्वारा अभिभावक को बाहर निकल जाने के लिए कहा गया। शक और गहरा हो जाने पर सुजीत दत्त द्वारा बरसोल थाना को सूचना दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने स्कूल के शिक्षकों से बातचीत करके कुछ देर बाद बाहर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.