बहराइच, फरवरी 17 -- रुपईडीहा,संवाददाता। सोमवार की रात 10 बजे पड़ोसी नेपाली जिला सुर्खेत की वीरेंद्रनगर नगर पालिका के वार्ड नं 8 में मादकपदार्थों के क्रय विक्रय की सूचना पर गए सुरक्षा बलों एक युवक को 36 ग्राम 730 मिलीग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुर्खेत जिले के डीएसपी व पुलिस मोहन जंग बूढ़ा थापा ने बताया कि जिले की चिगांड गांव सभा के वार्ड नं 4 निवासी लगभग 47 वर्षीय ललित चंद को शंका के आधार पर तलाशी ली। तलाशी लेते समय वह अचानक भाग खड़ा हुआ। जवानों ने पीछा किया। मजबूरी में एक हवाई फायर करना पड़ा। भयवश रुकते ही उसे दबोच लिया गया। ललित चंद ने पूछने पर बताया कि मैं यह स्मैक रुपईडीहा से लेकर आया था। इस क्षेत्र में मुझे अच्छा खासा मुनाफा मिलता। इसके पूर्व भी मैं कई बार रुपईडीहा से स्मैक लाकर बेच चुका हूं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.