बहराइच, मार्च 11 -- बहराइच, संवाददाता। एक दम्पत्ति में अनबन हो गई। दीपावली पर मायके गई पत्नी के न आने पर युवक भाभी, अन्य रिश्तेदारों के साथ ससुराल आया। तो उसे व उसकी भाभी को बंधक बना मारपीट की। रिश्तेदारों को आठ लाख लाने पर बंधको को रिहा करने की धमकी देकर भगा दिया। इस मामले में सात को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। रानीपुर थाने के निंदूरा गांव निवासी राम सेवक पुत्र बद्री प्रसाद का विवाह जरवलरोड थाने के धनराजपुर गांव निवासनी सावित्री पुत्री जगदीश निषाद के साथ 11 मई 2025 को हुआ था। विगत वर्ष दीपावली पर मायके गई पत्नी राम सेवक व उसके परिजनों के प्रयास के बावजूद ससुराल नही आई। जिस पर इसी रविवार को राम सेवक, उसकी भाभी गुड़िया, भाई किशोरी, मौसा रामनाथ, रिश्तेदार कमलेश के साथ सावित्री को लेने आए। तो राम सेवक व उसकी भाभी को ससुराल में बंधक बना ल...