नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- यूपी के बहराइच जिले में महाराजगंज बवाल कांड में कोर्ट ने 14 महीने में बड़ा फैसला सुनाया है। अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि अन्य 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है। फैसले के मद्देनजर पुलिस महकमे ने कोर्ट परिसर, जिले व विशेषकर महाराजगंज और आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। कोर्ट परिसर में काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। हरदी थाने के महाराजगंज में 13 अक्तूबर 2024 को प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर के दौरान हिंसा और रामगांव थाने के रेहुवा मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या के बाद लगभग एक सप्ताह तक बवाल हुआ था। बवाल के मद्देनजर तत्कालीन सीओ महसी रूपेन्द्र गौड़, एएसपी ग्रामीण डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी को हटाया गया था। स्थित सामान्य होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.