बहराइच, जनवरी 29 -- बहराइच, संवाददाता। हमलावरों ने एक दुकान पर बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज की। युवक ने विरोध किया तो हमलावरों ने दुकान से बाहर घसीट कर लाठी डंडे बरसाए। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। विशेश्वरगंज थाने के गंगवल बाजार में गुनीष गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद की दुकान है। बुधवार रात नौ बजे वह दुकान पर नही थे। दुकान पर छोटा भाई सत्यम मौजूद था। गांव के ही चार लाठी-डंडे से लैस हमलावर पहुंचे और गालीगलौज की। सत्यम ने विरोध किया तो उसे दुकान से बाहर घसीटे और उस पर लाठी-डंडे बरसाए। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.