बहराइच, जनवरी 7 -- रुपईडीहा, संवाददाता। बुधवार को बहराइच से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण यान से एक सर्वे टीम ने निरीक्षण किया। जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। दरअसल 19 सितंबर 2025 को इस रेलवे स्टेशन का सीआरएस हो चुका था। बहराइच से नानपारा तक तो इसके पूर्व ही सम्पूर्ण जांच हो गयी थी। परंतु रुपईडीहा से ट्रेनों का संचालन अधर में था। अब इस अंतिम सर्वे से लोगों को आशा बंधी है कि नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन संचालन शीघ्र हो सकता है। इस निरीक्षण दल में इंजीनियर एपी कौलिक, रविन्द्र कुमार, एबी सिंह, एसपी गौड़, जगदीश प्रसाद, हरे कृष्ण मिश्र, सईद आलम, विनोद कुमार व सुरेश कुमार थे। निरीक्षण कार से आकर पटरियों व प्लेटफार्म का संयुक्त निरीक्षण किया। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से शीघ्र ही रेलवे का संचालन शुरू हो सकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.