बहराइच, जनवरी 24 -- बहराइच। मौसम का असर सेहत पर तगड़ा पड़ा है। अभी बीमारियों से राहत नहीं मिली है। सर्दी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित होकर 70 फीसदी से अधिक मरीज आ रहे हैं। मरीजों में सांस के मरीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज। ऐसे मरीज जिनकों कभी हार्ट अटैक पड़ा है उनमें दिक्कत अधिक है। फिजिशियन डॉ. सौरभ का कहना है कि दवाओं को लेकर सतर्क रहे। समय से दवा लें अगर ब्लड प्रेशर की दवा काम नहीं कर रही है तो उसे अपने डॉक्टरों को दिखाएं। आमतौर पर तापमान के उतार चढ़ाव की वजह से ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। एसिडिटी की भी शिकायत है ऐसे में हल्का और सुपाच्रू भेजन करने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.