बहराइच, जनवरी 4 -- बहराइच, संवाददाता। नगर कोतवाली के एक मोहल्ले में निर्माणाधीन भवन में सेंटरिंग कार्य चल रहा है। उस भवन में सेंटरिंग कार्य को आया कारीगर एक किशोरी को लेकर फरार हो गया। पीड़िता मां की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक को नामजद कर अपहरण का केस दर्ज किया है। नगर कोतवाली के एक मोहल्ले में किशोरी के अपहरण की वारदात शुक्रवार देर रात किसी समय हुई। जब इस घर में सो रही महिला की शुक्रवार रात 12 बजे नींद खुली तो उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में नही थी। जब महिला ने घर के बाहर निकलने को दरवाजा खोलना चाहा। दरवाजा बाहर से बंद मिला। खटखटाने पर आसपास के लोगों ने बाहर से दरवाजा खोला। किशोरी की सभी संभावित जगहों पर तलाश की। पता न लगने पर शनिवार देर शाम कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने नानपारा कोतवाली के भटेहटा निवासी राजेश को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.