बहराइच-सीतापुर हाईवे पर हादसों पर नहीं लग रहा ब्रेक
बहराइच, जून 10 -- तेजवापुर, संवाददाता। बहराइच-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षेत्रीय लोगों ने भगवानपुर, गदामार, रमपुरवा, वीरशाहपुर, बेड़नापुर, चेतरा तथा मानपुरवा के आसपास के हिस्सों को ब्लैक स्पॉट घोषित किए जाने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में बनी रहती है। दरअसल बीते एक माह के दौरान इन क्षेत्रों में कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं कुछ की मौत भी हो गई। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मंगलवार की रात गदामार के पास हुई सड़क दुर्घटना में भी बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे, जिनका मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। तेज रफ्तार वाहनों, अपर्याप्त संकेतकों, कट प्वाइंटों की अव्यवस्था तथा सड़क सुरक्षा उपायों की कमी के कारण दुर्घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.