बहराइच, दिसम्बर 10 -- तेजवापुर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं कवच परियोजना के तहत बुधवार को जागरूकता रथ तेजवापुर की सीडीपीओ पूनम सैनी ने रवाना किया। सीडीपीओ ने बताया कि बाल जागरूकता रथ 100 दिनों तक गांवों का भ्रमण कर बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर राजकमल, पवन कुमार वर्मा, विकास जायसवाल, सुनील दीक्षित, मालिक, एहतराम, प्रतिमा सिंह, विजय पाठक, प्रमोद त्रिवेदी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.