बहराइच, जनवरी 24 -- महसी, संवाददाता। बहराइच सीतापुर हाईवे पर स्थित हरदी के भुसैलीपुरवा बम्भौरी गांव निवासी सड़क दुर्घटना में घायल एक नौ वर्षीय बालिका की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बालिका गुरुवार सुबह अपने घर बेर खाने जा रही थी तभी अज्ञात पिकप ने ठोकर मार दी। भुसैली पुरवा निवासी वीरबहादुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 9 वर्षीय पुत्री अंशू सुबह करीब 10:30 बजे गांव के पास सड़क किनारे बेर खाने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी रमपुरवा ले गए, वहां डॉक्टरों ने गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान अंशू ने देर रात दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। एसओ आलोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.