बहराइच, मार्च 10 -- बहराइच। पयागपुर थाने के मनकापुर के मजरे परागपुरवा निवासी प्रधुम्न कुमार पुत्र संचित राम ने एक सप्ताह पूर्व पयागपुर एचडीएफसी बैंक के पास बोलेरो की टक्कर से उसकी बेटी अंतिमा का सिर फटने, सड़क किनारे खड़े सीएनजी रिक्शा को टक्कर मार क्षतिग्रस्त किए जाने, बाइक सवार सोहरियांवा निवासी दुखीराम की बाइक क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़ित की बेटी का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज चल रहा है। इस मामले में बोलेरो चालक पयागपुर निवासी अजय साहू को नामजद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.