बहराइच, फरवरी 9 -- नानपारा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील नानपारा के प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही आमजनमानस को चिन्हित कर लाभान्वित भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया कुमारी राय ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के साथ संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। तहसील परिसर में आयोजित सहायता एवं सेवा शिविर में राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, नगर निकाय, सिंचाई, वन, श्रम, युवा कल्याण पालिक...