बहराइच, फरवरी 3 -- बहराइच, संवाददाता। इस्लाम धर्मावलंबियों के लिए शब ए कद्र की रात का बड़ा महत्व है। मंगलवार रात शहर, कस्बे, गांव के इलाकों की मस्जिदों, कब्रिस्तानों, कर्बलाओं में चिराग बत्ती हुई। अगरबत्ती लगाकर पूर्वजों की याद में फातिहा कराया गया। रोजा रखकर पूरी रात इवादत का दौर चला। शहर स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाजी दरगाह में मंगलवार रात दरगाह के किला के दरवाजे व पूरी दरगाह में बिजली की झालरों से सजावट की गई। चिराग रोशन किए गए। इस अवसर पर सदर बकाउल्ला, प्रभारी मैनेजर हाजी अलीमुलहक, नायब सदर मकसूद अहमद रायनी, गिरदावर हाजी अजमत उल्ला दिलशाद अहमद, मौलाना मोइनुद्दीन कादरी, इलियास अली शब्बू आदि ने तबरूक वितरित की। शहर के अमीर माह आस्ताने पर अधिवक्ता साजिद अली के नेतृत्व में आयोजन किया गया। देखरेख रियाज अली ने की। शहर की शिया जामा मस्जिद, कर्...