बहराइच, जनवरी 5 -- रुपईडीहा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई रुपईडीहा का चुनाव 18 जनवरी को कराने का निर्णय लिया गया है। रविवार की शाम एक होटल के विशाल सभागार में व्यापारियों की सभा आयोजित कर यह जानकारी दी गयी। महामंत्री योगेंद्र शर्मा ने उपस्थित व्यापारियों को जानकारी देते हुए बताया कि 6 व 7 जनवरी को नामांकन दाखिल किया जाएगा। 8 जनवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सभा को संबोधित करते हुए संघ के पूर्व महामंत्री संजय बंसल ने कहा कि व्यापार मंडल का चुनाव व्यापारी हित के लिए कराना अति आवश्यक है। इसलिए सभी व्यापारी 18 जनवरी दिन रविवार की चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने हेतु सहयोग करें। व्यापार मंडल के चुनाव के लिए तीन महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष का है। इस चुनाव में 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.